आखिर क्या है, ये आरोग्य सेतु एप और क्यों है जरूरी?


आखिर क्या है, ये आरोग्य सेतु एप और क्यों है जरूरी?

भारत सरकार ने कोरोना वायरस से देश को बचाने के लिए कई तरीके अपनाएं लॉक डाउन के बाद एक और अच्छी  चीज कि जिसके बारे में शायद आप ने भी सुना होगा। आरोग्य सेतु एप  जी हां, लॉक डाउन की वजह से भारत में इस महामारी को बहुत हद तक कंट्रोल किया हुआ है, परंतु जिस प्रकार खबरें आ रही है कि 20 अप्रैल के बाद ऐसे जिले जो कि ग्रीन जोन में है। रिस्क के मामले में देश भर में जिलों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है पहला हाई रिस्क जोन (रेड जोन) दूसरा मीडियम रिस्क (ऑरेंज जोन) और  लो रिस्क जोन ( ग्रीन जोन)। ग्रीन जोन वो जहां पर कुछ छूट दी जा सकती है। वहां पर फैक्ट्रियां में काम भी चालू हो सकता है, परंतु ऐसे में क्या हम सुरक्षित वातावरण में रह सकते हैं। तो आरोग्य सेतु एप यहां  आपकी मदद कर सकता है।




इसके पहले एक नजर डाल लेते हैं दुनिया और देश में कोरोना वायरस के मामलों पर पूरी दुनिया में अभी तक करीब 21 लाख से अधिक कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले आ चुके हैं। वहीं अगर इनसे मरने वालों की बात करें तो करीब 1 लाख 50 हजार तक यह आंकड़ा पहुंच चुका है। भारत में भी 13 हजार से अधिक इसके मामले अभी तक आ चुके हैं, और 500 के लगभग लोगों की मृत्यु हुई है। भारत में कई ऐसे जिले हैं जो हॉटस्पॉट बनकर उभरे है। ऐसे में आरोग्य सेतु एप बहुत ही काम की चीज है।



हमें लॉक डाउन का पालन करना आवश्यक है, अगर इस बीमारी को हराना है। परंतु बहुत से लोग हैं जिन्हें घर से बाहर जाना पड़ रहा है, कोरोना योद्धा जिसमें डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी इनके अलावा ऐसे लोग जो अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे।

कुछ जिले ऐसे भी है जो कि ग्रीन जोन में है और वहां पर सामान्य छूट अभी जारी  है ,जैसे ग्रीन जोन वाले जिले जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन, सब्जी मेडिकल आदि सुविधा का लाभ ले सकते हैं। तो ऐसे में हमें नहीं पता कि हमारे आस-पास कौन व्यक्ति संक्रमित है और कौन नहीं। तो यहां आरोग्य सेतु एप आपको यह बताएगा कि आप सेफ जोन में हैं या खतरे में यह ऐप आपको खतरे से आगाह करेगा।



आरोग्य सेतु एप को आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह भारत सरकार के द्वारा बनाया गया ऐप है। यह हमारे मोबाइल के ब्लूटूथ को एक्सेस करने की परमिशन मांगता है, जिससे कि ट्रेस किया जा सके कि  कोई कोराना पॉजिटिव व्यक्ति हमारे आस पास तो नहीं है।
आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने के बाद वह सामान्य जानकारी पूछेगा जिसमें सबसे पहले हमें हमारा मोबाइल नंबर डालना होगा मोबाइल नंबर डालने के बाद उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा ओटीपी वेरीफाइड होने के पश्चात हमसे कुछ सामान्य जानकारियां जैसे नाम जेंडर उम्र के बारे में पूछा जाएगा।



ऐप डाउनलोड आप की जानकारी वेरीफाइड होने के बाद एक सामान्य होम पेज दिखाई देगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कुछ सावधानियां बताई गई है और सबसे ऊपर कुछ ऑप्शन दिए गए हैं।जैसे युवर स्टेटस, सेल्फ असेस, कोविड़ अपडेट,और ईपास

युवर स्टेटस- 
                यहां सामान्य जानकारी रहेगी और यह बताएगा कि हम सेफ जोन में है या नहीं।

सेल्फ असेस - 
                 यहां पर क्लिक करते ही हमसे कुछ जानकारियां पूछी जाएगी जैसे कि हमें कोई समस्या तो नहीं जैसे के गले में कफ बुखार खांसी जैसी कोई समस्या। क्या हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिले जिसे कोरोना संक्रमण हो,क्या हमने विदेश यात्रा की। यहां हमें  अपनी जानकारी डाल कर ओके करना होगा। जानकारी हां या ना में पूछे जाएगी। इसी जानकारी के आधार पर हमें और अन्य लोगों को अलर्ट मिलता रहेगा कि वह कितने शेफ और डेंजर जोन में है।


कोवीड-19 अपडेट -
                               यहां पर हमें भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में ताजा अपडेट जानकारी मिलती रहेगी यहां पर पूरे देश में कितने मामले आए कितने ठीक हुए कितनों की मृत्यु हुई प्रत्येक राज्य में क्या स्थिति है, उसकी सटीक जानकारी मिलेगी।


ईपास-
            यह ऑप्शन फिलहाल अभी एक्टिव नहीं है परंतु संभव है कि 20 अप्रैल के बाद जिस भी क्षेत्र में छूट दी जाएगी वहां पर ही पास का उपयोग करके हम सामान्य गतिविधियां जिनमें छूट दी गई है सोशल डिस्टेंसिंग बना कर, कर सकते।

कई भाषाओं में उपलब्ध है अपनी सुविधा अनुसार हम भाषा चुन सकते हैं।



तो आरोग्य सेतु एप एक बहुत ही काम का ऐप है, प्रत्येक भारतीयों को इसे अपने मोबाइल में रखना चाहिए। क्योंकि कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचने के लिए सरकार के साथ-साथ हम आप जैसे लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए सरकार अपना काम कर रही है परंतु हमें भी अपनी जिम्मेदारी अपने स्तर पर निभानी होगी। लॉक डॉउन के के बाद आने वाली स्थिति क्या होगी? इस बात पर निर्भर करता है, कि हम कितने सतर्क ओर सजग रहते हैं। तो अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करें घर में रहें सुरक्षित रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। पूरे देश में लॉक डाउन है, लॉक डाउन को गंभीरता से लें और आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें। एप डाउनलोड करिए डाउनलोड के लिए लिंक नीचे दी गई है।

आरोग्य सेतु एप को download करने के लिए यहां क्लिक करें।


3 टिप्पणियाँ

और नया पुराने