एलियन (Aliens)धरती पर आ चुके है, और क्या उनका अमेरिका(America) से कोई गुप्त समझौता है?

एलियन (Aliens) धरती पर आ चुके है, और क्या उनका अमेरिका से कोई गुप्त समझौता है?

क्या एलियन हैं? ये कुछ ऐसे सवाल  हे, जिनके जवाब हम कई सालो से ढूंढ रहे हे.और लगातार बहस और शोध का विषय बना हुआ हे . हाल ही में  इस्राइल (Israel) के पूर्व अंतरिक्ष रक्षा प्रमुख हैम इशेद (Haim Eshed) ने दावा किया है कि एलियंस हकीकत में हैं और अमेरिका यह बात  जनता  हैं.

aliens meaning,a in hindi , aliens meaning in hindi, area-51 kya hai , area-51 mein kya hai, ufo kya hota hai ,ka matlab kya hota hai




उन्होंने कहा कि एलियन अमेरिका और इस्राइल के संपर्क में हैं. एलियन नहीं चाहते कि उनके बारे में मानवता जाने क्योंकि इंसान अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं. इशेद ने कहा कि एलियन और अमेरिकी सरकार के बीच एक समझौता हुआ है. हैम इशेद करीब तीन दशक तक अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम के प्रमुख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि एक 'गैलेक्टिक फेडरेशन' बनाया गया है. एलियन और अमेरिकी सरकार के बीच जो समझौता हुआ है उसके अनुसार, एलियन अमेरिका की मदद से ब्रह्मांड को समझना चाहते हैं. वह इसपर रिसर्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि साझा अभियान के तहत मंगल ग्रह पर एक सीक्रेट अंडरग्राउंड बेस भी तैयार किया गया है.हालाँकि इन दावों में ज्यादा सच्चाई नजर नहीं आती की एलियन अमेरिका की मदद से ब्रह्माण्ड के रहस्यों को जानना चाहते हे.परन्तु एलियन के अस्तित्व कोनकरा भी नहीं जा सकता।

एलियन क्या होते हे?


       हम मनुष्य प्रारम्भ से ही ( जब से मनुष्य में बुद्धि का विकास हुआ ) कई ऐसे सवाल हमारे सामने खड़े हो गए. जिनका कोई जवाब हमारे पास नहीं हे. हम कोण हे? हम कहाँ  से आये ? हमारा  वजूद क्या हे? मरने के बाद क्या होता हे ? और एक सबसे महत्वपूर्ण सवाल क्या हम ब्राह्मण में एक मात्र बुद्धिजीवी  प्रजाति हे. अगर आपका मानना हे की ब्रह्माण्ड में हम अकेले नहीं हे हमारे अलावा भी अन्य गृह पर जीवन संभव हे. ऐसे पर ग्रही जो किसी अन्य ग्रह के निवासी हो एलियन कहलाते हे.




एलियन से सम्बंधित कुछ घटनाये जो इन दावों को प्रबल करती हे। 

एरिया 51 (Area-51) -

            एरिया 51 एक सैन्य मिलिटरी इलाका है जो अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका अक्सर चर्चा का केंद्र बना रहता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए एलियनों के ऊपर शोध कार्य किया जाता है। कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने कई बार अनआडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को वहां उड़ते देखा है।




एरिया 51को  गूगल अर्थ ( मैप )पर भी सफ़ेद मार्क कर छुपाया गया हे। 

सन 1947 में किए गए एक दावे के मुताबिक इस जगह पर एक यूएफओ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें से एक एलियन का शव भी बरामद हुआ था। ये एलियन 4 फुट का था और अनगढ़ मानव जैसा दिखता था। कहा जाता है कि एरिया 51 के किसी हिस्से में अब भी उस पर शोध चल रहा है।इस जगह के बारे में इतनी गोपनीयता बरती गई है कि अमेरिकी सरकार के किसी नक्शे तक में इसकी कोई जानकारी नहीं है। और काफी साल पहले जब एक नक्शे में इसे दिखाया गया था, तो तुरंत उस नक्शे को बदलकर दूसरा नक्शा लाया गया। क्योंकि अमेरिकी सरकार कभी नहीं चाहती कि एरिया 51 के बारे में किसी को पता चले।एरिया 51 एक ऐसा स्थान है जो जहां आम आदमियों के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस इलाके के चारों ओर बाड़ लगाया गया है जिससे कि कोई जानवर और इंसान गलती से या धोखे से अंदर नहीं घुस सके। बाड़ों के चारों अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं।




UFO  का देखा जाना  -

                                हाल ही में कई उड़न  तश्तरीयाँ देखने  दुनिया के हर कोने से आती रहते ही. आकाश में उड़ती किसी अज्ञात उड़ती वस्तु (यूएफओ (UFO)) को कहा जाता है। इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं का आकार किसी डिस्क या तश्तरी के समान होता है या ऐसा दिखाई देता है, जिस कारण इन्हें उड़न तश्तरीयों का नाम मिला। कई चश्मदीद गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज़ प्रकाश होता है और ये या तो अकेले घुमते हैं या एक प्रकार से लयबद्ध होकर और इनमें बहुत गतिशीलता होती है। ये उड़न तश्तरीयाँ बहुत छोटे से लेकर बहुत विशाल आकार तक हो सकतीं हैं। हालांकि अभी तक इस बात को नासा या अन्य अंतरिक्ष एजेंसी या किसी भी देश की सरकार ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की हे.  ufo  के  अध्ययन को यूफ़ोलॉजी कहा जाता है.  ऐसे लोग जो जो इस प्रकार के घटनावृत की खोज करते हैं उन्हें यूफ़ोलॉजिस्ट कहा जाता हे । अन्य वस्तुएं जिन्हें उड़न तश्तरी समझ लिया जाता है, वे हैं: आपातकालीन झंडे, मौसमी गुब्बारे, उल्काएं, चमकदार बादल इत्यादि।

उड़नतस्तरी  (UFO) देखे  जाने की कुछ घटनाये-

1)   अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य में पीट्सबर्ग से 64  किमी दूर दक्षिण पूर्व में केक्सबर्ग के जंगलों के उपर एक अज्ञात वस्तु बहुत देर तक मंडराती रही। जिसने इसे देखा वो देखता ही रह गया। लेकिन देखते देखते ये अज्ञात वस्तु आग की लपटों से घिर गई। फिर इसमें एक भयंकर विस्फोट हुआ। आसपास का क्षेत्र हिल उठा। इस घटना के तुरंत बाद इस क्षेत्र को घेर लिया गया। और किसी को भी वहीं जाने नहीं दिया गया। बाद में उड़न तश्तरी की बात सामने आई। हालांकि नासा ने इसे उल्का पिंड का नाम दिया।




2)    रूस के इतिहास में 1989 का साल काफी दिलचस्प रहा है। इस साल यहां कई बार यूएफओ देखे जाने की खबर मिली थी। सबसे पहले 14 अप्रैल के दिन चेरेपोवेस्क के इवान वेसेलोवा ने बहुत बड़ा यूएफओ देखने का दावा किया। फिर 6 जून के दिन कोनेंटसेवो में ऐसा दावा किया। 11 जून के दिन वोलागडा की एक महिला ने 17 मिनट तक उड़न तश्तरी देखने की बात कही। एक और मामले में  तो करीब 500 लोगों ने ऐसा दावा किया। 

3)   एक ऐसा ही अन्य  रोमांचक किस्सा जो अपने आप में बहुत ही अजीब था।  यह घटना  17 सितंबर 1989 की  है। इस दिन वोरोनेज़ के एक पार्क में बच्चे खेल रहे थे। ऐसे में बहुत बड़ा लाल रंग का अंडाकार यान उतरा था। देखते ही देखते वहां बहुत से लोग जमा हो गए। कुछ देर बाद यान में से दो एलियन निकले। एक करीब 12 से 14 फीट लंबा था और उसकी तीन आंखें थीं। दूसरा रोबोट जैसा लग रहा था। बच्चे उसे देखकर चीखने लगे तो उसने एक बच्चे पर लाइट की बीम छोड़ी और बच्च लकवे जैसी स्थिति में पहुंच गया। उस जगह की रिसर्च करने पर वहां मिट्टी में रेडिएशन के निशान मिले। वहां फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा पाई गई। वैज्ञानिकों के अनुसार यूएफओ का वजन कई टन था।

4)    9 दिसंबर 2009  में रूस में ही एक अन्य घटना जिसमे लोगो ने तिकोने आकर की उड़नतस्तरी देखने का दवा किया। हालांकि बाद में विज्ञानिको ने शोध में पाया यह रूस से प्रक्षेपित एक असफल रॉकेट था।


5)   दुनिया के अन्य देशो की तरह ही भारत मे भी UFO   देखे जाने की बहुत  घटनाये हुई हे जिसमे से प्रमुख घटना हिमालय में
 22 जून की घटना हे शाम के समय बड़ा अंतरिक्ष यान जैसी आकृति चीन के सैन्य पड़ाव के उपर मंडराती हुई  नजर आती हे. 
आई टी बी पी का कहना हे की ये गोलाकार आकृतिया ना तो मानवरहित उपकरण , ड्रोन या कोई मानव निर्मित उपकरण नहीं हो सकता। लद्दाख में ऐसे प्रकाश पुंज देखे जाना सामान्य बात हे। 


                 और भी ऐसी अन्य घटनाये जो धरती पर होती रहती हे जिन्हे पूर्णतः प्रमाणित तो नहीं किया जाता परतु इस बातको भी नहि नकरा जा सकता हे, की पुरे ब्राह्मण मे केवल मनुष्य ही एक मात्रा बुद्धि जीवी प्राणी हे या पृथ्वी के अलवाकहि और जीवन नहीं हे. 

क्या मंगल गृह पर जीवन संभव हे ? 

मंगल ग्रह  पर जीवन की कितनी संभावना हे ?

 जानने के लिए ब्लॉग को लाइक और फॉलो करे साथ ही साथ  हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे शेयर करे और कमेंट  में बताये कि आपके हिसाब से क्या एलियन का अस्तित्व वास्तव में हे या ये केवल कोरी कल्पना हे।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने